*मैं गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा।*

 

 

*”कमेटी द्वारा जिन गरीब बच्चों के नाम उनके संबंधित विद्यालय में आवंटित किए गए हैं, उन बच्चों का प्रवेश हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।”*

 

 

 

 

*बैठक में05 विद्यालय अनुपस्थित रहे जिसके संबंध में उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए*

*1.प्रताप इंटरनेशनल स्कूल*

*2.एस्कॉर्ट वल्र्ड स्कूल,* *3सी0एच0एस0 स्कूल*

*4.आक्सफोर्ड माॅडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल,*

*5.काॅरवर पब्लिक स्कूल*

 

 

जिलाधिकारी अपडेट 01 मई 2025 कानपुर नगर।

 

जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आर0टी0ई0-2009 की धारा 12(1)(ग) के अन्र्तगत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में 40 ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबन्धको को सम्मिलित किया गया जिनके द्वारा आर0टी0ई0 के अन्र्तगत प्रवेश बहुत कम है या जिन विद्यालयों द्वारा आर0टी0ई0 के अंतर्गत प्रवेश नहीं लिए जाने की शिकायते प्राप्त हो रही है।

जिनमें प्रमुख रूप से

1.सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल, कैन्ट कानपुर नगर।

2.एन0एल0के0 लिटिल स्टेप जवाहर नगर।

3.ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल रूमा कानपुर नगर

4.एन0एल0के0 वेन्डी खलासी लाइन कानपुर नगर।

5.सीलिंग हाउस पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स।

6.हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल, चमनगंज कानपुर नगर।

7.यूनाईटेड पब्लिक स्कूल, सिविल लाइन्स। 8.एशियन पब्लिक स्कूल, चमनगंज कानपुर नगर

9.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप एजू0 सेन्टर श्याम नगर।

10.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, गोविन्द नगर।

11.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैन्ट का0न0।

12.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर एच ब्लाक कि0न0।

13.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप एजू0 सेन्टर .जाजमऊ। 14.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन एन ब्लाक कि0 नगर।

15.श्रीराम पब्लिक स्कूल, किदवई नगर। 16.दिल्ली पब्लिक स्कूल, किदवई नगर।

17.न्यू किंग्स्टन एकाडमी डिफेन्स कालोनी।

18.द चिन्टल्स स्कूल रतनलाल नगर।

19.एच0एस0 पब्लिक स्कूल गल्ला मण्डी नौबस्ता।

20.सुधा मेमोरियल स्कूल, किदवई नगर।

21.कैम्ब्रिज हाईस्कूल सिविल लाइन्स। 22.रोज बड्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, रतनलाल नगर।

23.द जैन इन्टरनेशनल स्कूल, कल्यानपुर। 24. नर्चर इन्टरनेशनल स्कूल, बर्रा कानपुर नगर।

25.वेन्डी हाईस्कूल, नारामऊ कानपुर नगर। 26.डी0पी0एस, मेहरबान सिंह का पुरवा बर्रा का0नगर।

27.एन0एल0के0 पब्लिक स्कूल, विष्णुपुरी।

28.डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर पी0 स्कूल, पिपरगवां का0 नगर।

29.एन0एल0के0 दिशा स्कूल।

30.दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजाद नगर कानपुर नगर।

31.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल, पनकी कानपुर नगर।

32.नर्चर इन्टरनेशनल स्कूल, कल्यानपुर कानपुर नगर।

33.डाॅ0 वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल, शारदा नगर कानपुर नगर।

34. चिन्टल्स स्कूल, कल्यानपुर कानपुर नगर।

35.ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन कानपुर नगर आदि 35 विद्यालय सम्मिलित हुए एवं 05 विद्यालय

1.प्रताप इंटरनेशनल स्कूल

2.एस्कॉर्ट वल्र्ड स्कूल, 3.सी0एच0एस0 स्कूल, 4.आक्सफोर्ड माॅडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल,

5.काॅरवर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे जिनके विरूद्ध नोटिस दी जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया कि आर0टी0ई0-2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत जनपद के सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत प्रवेश लें यदि किसी विद्यालय द्वारा प्रवेश नहीं लिया जाता है तो शासकीय आदेशों की अवहेलना पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी एवं प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी एवं आर0टी0ई0 एक्ट एवं अन्य अधिनियमों के अंतर्गत जुर्माना अधिरोपित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आर0टी0ई0 के शासनादेश में बच्चें को आउट ऑफ वार्ड दर्शाकर प्रवेश से इन्कार नहीं जा सकता है। यदि कमेटी द्वारा उनके विद्यालयों में बच्चों के नाम भेजे गए है तो प्रत्येक स्थिति में उनके एडमिशन लेना ही होगा।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि एडमिशन न लेने वाले विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा समस्त अभिभावकों से वार्ता करते हुए आने वाली समस्याओं को दूर कर हर हाल में बच्चों के एडमिशन करना सुनिश्चित करें ।

जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय की मान्यता लेते समय महत्वपूर्ण शर्ते होती है जिसमें प्रमुख रूप से आर0टी0ई0-2009 की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत 25 प्रतिशत बच्चों को प्रवेश लेना विद्यालय की अनिवार्यता होती है लेकिन विद्यालय अपने इस आश्वासन को पूरा नहीं करता है अतः सभी विद्यालयों का लक्ष्य के सापेक्ष आर0टी0ई0 के अंतर्गत प्रवेश अवश्य लेना है ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कानपुर नगर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रबन्धक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *