कानपुर

 

कानपुर में नवीन मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वक्फ का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है लेकिन इसका वर्षों तक दुरुपयोग होता रहा प्रकाश पाल ने कहा कि वर्ष1954 में वक्फ कानून अस्तित्व में आया था,जिसके अंतर्गत जिन लोगों ने अपनी संपत्ति गरीबों और जरूरतमंदों के लिए दान की, वह वक्फ संपत्ति मानी जाती है लेकिन समय के साथ इस कानून का लाभ वास्तविक हकदारों को न मिलकर संपन्न लोगों को मिलने लगाजिसमें कई राजनेता भी शामिल रहे हैं।

 

प्रकाश पाल ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों ने कभी भी मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग के हित की चिंता नहीं की। जब नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लाया गया, तो इन्हीं लोगों ने मुस्लिम समाज को भड़काया और कहा कि उनकी नागरिकता छिन जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि आज तक क्या किसी भी देश में रहने वाले मुसलमानों की नागरिकता इस कानून के तहत गई है। विपक्ष केवल मुस्लिम समाज को अपना वोट बैंक मानता है और बार-बार भ्रम फैलाकर उन्हें गुमराह करता है। वर्तमान में भी वक्फ कानून में किए जा रहे सुधारों को लेकर यही लोग झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, जबकि यह कानून मुस्लिम समाज को उनका वास्तविक हक दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है। जो लोग वर्षों से वक्फ की जमीन का व्यक्तिगत लाभ उठाते आ रहे हैं, वही आज इन सुधारों से परेशान हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *