जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिजनों से रविवार को कानपुर प्रेस क्लब ने मुलाकात की। जिसमे मृतक शुभम के पिता ने बताया कि हमारी सिर्फ एक ही मांग है हमारे बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। जिसपर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेयी और महामंत्री शैलेश अवस्थी ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री मोहित दुबे, मंत्री शिवराज साहू, कार्यकारिणी सदस्य मयंक मिश्रा, उत्सव शुक्ला मयूर, शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि पत्रकार मौजूद रहे।
2025-05-04
