
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में समस्याएं लेकर पहुंचे दिव्यांग
दिव्यांगों ने नौकरी रोजगार पेंशन उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान कराने की रखी मांग
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में आज दर्जनों दिव्यांगों ने नौकरी रोजगार पेंशन उत्पीड़न ईलाज व आवास की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी व संबन्धित अधिकारियों से बात करके समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग पेंशन जांच के नाम पर गरीब दिव्यांगों से लेखपाल वसूली कर रहे हैं। इस बात कि शिकायतें आ रही है। 116/98 आनन्द नगर रावतपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद से लेखपाल ने पेंशन निरस्त करने की धमकी देकर 120 रुपया वसूल लिया। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि विभागों द्वारा दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान न होने पर दिव्यांग राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में आते हैं। जिनकी समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाता है। हजारों दिव्यांगों को अब तक समस्या समाधान शिविर के जरिए लाभ दिलाया जा चुका है। उत्पीड़न के शिकार दिव्यांगों की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है , पेंशन की समस्याओं का समाधान हो चुका है। नौकरी , रोजगार व आवास की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है उसके लिए सरकार से मांग की जा रही है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन रोजगार के लिए ऋण हेतु राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम के माध्यम से आवेदन करके 20 लख रुपए तक कर्ज ले सकते हैं। रोजगार के लिए जिला उद्योग केंद्र, डूडा के माध्यम से भी ऋण का आवेदन किया जा सकता है। जो दिव्यांग किराए के मकान में रहते हैं और उन्होंने पेंशन आवेदन में दिया पता बदल लिया है वो अपना नया पता दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय सेवायोजन परिसर में जाकर दर्ज करवा लें। किसी दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार के लिए ऋण या अन्य कोई समस्या हो वह शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नंबर 4 में प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक संपर्क कर सकता है।
आज के समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार, रामकुमार गुप्ता आदि शामिल थे।
