कानपुर। गुरुवार रात साढ़े दस बजे नमक फैक्ट्री चौराहे पर डीसीएम चालक को रोक कर अपने आप को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताने वाले कथित नेता ने लोहे की रॉड से चालक को पीटने का प्रयास किया। इस दौरान अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर कार का हूटर बजाकर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा।
नमक फैक्ट्री चौराहे पर मौजूद पुलिस पिकेट ने बवाल होता देखा तो मौके पर पहुंची। बवाल का कारण पूछने पर बवाल कर रहे शैलेंद्र सिंह ने बताया की डीसीएम चालक हॉर्न दे रहा था। पुलिस से को दबाव में लेने का प्रयास करते हुए कहा कि नो एंट्री में ट्रक को घुसने की इजाजत किसने दी। मैं अभी तुम्हारे अधिकारियों से बात करता हूं। तब पुलिस ने कथित नेता शैलेंद्र सिंह को जानकारी दी कि नो एंट्री खुले एक घंटा बीत चुका है।
आप बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर हूटर बजा बेवजह डीसीएम चालक से अभद्रता कर रहे हैं। खुद की गलती पाकर कथित नेता उल्टे पांव भाग खड़ा हुआ। लेकिन पुलिस ने उसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की। जबकि कार में हूटर लगाना और बेवजह उसे बजाना कानून का उलंघन है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जरा सी गलती पर वाहन सवारों का हजारों रुपए का चालान काटने वाली पुलिस कथित नेता पर क्या कार्यवाही करती है जो सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि कार सहित पूरे घटना की पुलिस ने वीडियो बना ली है।

2021-09-03
