आज 5 मई

**भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर का एक प्रतिनिधि मंडल कानपुर नगर की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कानपुर नगर से वार्ता की।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल नगर की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से वार्ता की।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आज जिले में युवा खिलाड़ियों के खेलने योग्य व खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कोई बड़ा मैदान नहीं बचा उन्होंने ब्रिजेंद्र स्वरूप पार्क का मुद्दा उठाया की वहा पर टी. एस. एच बना है जो स्पोर्ट हब न बनकर चंद अमीर लोगों के मनोरंजन का अड्डा बन गया। नियमानुसार इस स्पोर्ट हब में ई. डब्लू. एस श्रेणी के एक हजार खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए ये उपलब्ध होना चाहिए किन्तु ऐसा नहीं हो रहा। इस पर आवश्यक कड़ी कार्यवाही के लिए कहा,बृजेंद्र स्वरूप पार्क का बचा हिस्सा प्रदर्शनियों को दे दिया जाता जिससे युवा खिलाड़ी अपना अभ्यास कहा करे।

आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के नाम पर कोई सड़क,सेतु,या मेट्रो स्टेशन का नाम रखने का सुझाव जिलाधिकारी को दिया

प्राइवेट अस्पतालों का बिना मानक के संचालन हो रहा । स्वास्थ्य दरें ,सुविधाएं अस्पताल के बाहर हिंदी में अंकित हो जिससे मरीजों को सुविधा हो।

मंदिरों और स्कूलों के पास संचालित हो रही शराब की दुकानों पर हुक्का बारों पर त्वरित कार्यवाही को कहा।

प्रमुख बाजारों, चौराहों , सार्वजनिक स्थानों पर महिला प्रसाधनों की प्रयाप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जनसमस्याओं से संबंधित एक पत्र जिलाधिकारी को सौंपा ।

वार्ता में प्रमुख रूप से उमेश निगम, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,महामंत्री संतोष शुक्ला,अवधेश सोनकर, जितेन्द्र विश्वकर्मा राजू युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,पवन गुप्ता ,विप्लव शर्मा राजा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *