कानपुर नगर

 

कानपुर के सचेडी हाइवे के किनारे लगी आंबेडकर मूर्ति को शरारती तत्वों ने तोड़ा, बसपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्यवाही की करी मांग

 

 

कानपुर से दिल्ली जाने वाले हाइवे पर सचेडी हाइवे के किनारे लगी आंबेडकर प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जैसे ही बसपा कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना लगी माहौल गरम हो गया । क्षेत्रीय लोगों के अलावा मुख्य मंडल प्रभारी अनिल पाल और जिला प्रभारी राम नारायण सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए । मौके पर पहुंचे बसपा पदाधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और मांग करी है कि त्वरित कार्यवाही करते हुए बाबा साहब की नई मूर्ति लगाई जाए । इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जाए ।

इस अवसर पर मुख्य मंडल प्रभारी अनिल पाल और जिला प्रभारी राम नारायण निषाद के साथ जिला अध्यक्ष कुलदीप गौतम, हर नारायण कुशवाहा, राम शंकर कुरील एवं रवि गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *