सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ ने परिषद अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी का किया सम्मान
कानपुर,आज सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ आरटीओ कार्यालय में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव व सतेंद्र कुमार को स्मृति चिन्ह व साल उढ़ाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष अम्बरीश राव ,मन्त्री श्याम करण यादव व उपाध्यक्ष सरफराज ने सम्मानित किया।सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आरटीओ कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने में परिषद आपके द्वार के माध्यम से सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी।आभार आरटीओ कर्मचारी संघ के मंत्री श्याम करन यादव ने व्यक्त किया।
