सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन,डी एम ने देखी तैयारियां

 

देश की आपात स्थिति को देखते हुए मालवीय पार्क गड़रिया मोहाल में पुलिस प्रशासन पुलिस फोर्स ,फायर, सिविल डिफेंस कर्मियों को ब्रीफ करने के साथ सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया गया। आपात के दौरान अपनी सुरक्षा करने आगजनी आदि आपात स्थिति से निपटने और घायल लोगों को तत्काल उपचार को पहुचाने सहित अन्य स्थिति से निपटने को उपाय बताए गए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया देश की आपात स्थिति और शासन के निर्देश पर आज मालवीय पार्क में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मी, पुलिस कर्मी , सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं सहित अन्य को आपात स्थिति मे आगजनी आदि घटनाओं से निपटने और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती करने व अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने को ब्रीफिंग की गई। इस दौरान मॉक ड्रिल सायरन भी बजाया गया और मॉक ड्रिल सायरन बजाने पर लोगों को किस प्रकार सुरक्षित स्थान पर जाना है। इस संबंध में भी बताया गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों, स्कूलों ओर आम नागरिकों को भी सिविल डिफेंस के बारे में जागरूक करने के साथ सिविल डिफेंस के उपाय बताएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *