युवक ने गांव के बाहर जहर खा लिया

कानपुर। घाटमपुर के साढ़ थानाक्षेत्र के बरईगढ़ गांव निवासी युवक ने गांव के बाहर जहर खा लिया। इसके बाद घर में फोन करके पिता को जहर खाने की जानकारी दी। आनन-फानन स्वजन उसे लेकर भीतरगांव सीएचसी पहुंचे। यहां से उसे कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बरईगढ़ निवासी शशि कुमार बाजपेई का 28 वर्षीय बेटा रोहित कानपुर में डिलीवरी मैन का काम करता था। किदवईनगर में किराए पर रहता था। गुरुवार को वह घर आ रहा था।

स्वजन ने बताया कि गांव बाहर आते ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद घर में फोन करके कहा – पापा मुझे बचा लो। हमने जहर खा लिया है। गांव बाहर साढ़ रोड के किनारे पड़े हैं। इतना सुनते ही स्वजन आनन-फानन में ढूंढते-ढूंढते उसके पास पहुंचे। रोहित बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। तुरंत उसे भीतरगांव सीएचसी से जाया गया। हालंत गंभीर होने पर वहां से उसे कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित दो भाई थे। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। साढ़ एसओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। स्वजन के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचनामा करके शव सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *