ऑनलाइन कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

कानपुर नगर, दिनांक 03 सितम्बर, 2021
मिशन शक्ति 3.0 अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग के द्वारा महिला शक्ति केंद्र की टीम ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न ऑनलाइन कानूनी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती पूनम कपूर एवं श्रीमती अंशु शुक्ला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,श्रीमती रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त दक्षिणी कानपुर नगर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री जयदीप सिंह एवं महिला कल्याण अधिकारी मोनिका यादव उपाध्याय एवं श्री राजेश सैनी मंडलीय सलाहकार यूनिसेफ एवं जिला समन्वयक शैल शुक्ला शशि देवी जनपद और ब्लॉक, ग्राम स्तर पर महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें महिलाओं को कार्यस्थल पर उत्पीड़न रोकथाम निषेध निस्तारण अधिनियम 2013 पर चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं को ये भी बताया गया कि अगर उनके साथ कार्यस्थल पर अगर किसी तरीके का उत्पीड़न हो रहा है तो कैसे वह अपने साथ इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाएं और क्या कानूनी प्रक्रिया है उसके तहत शिकायत दर्ज कराएं अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान अगस्त माह से शुरू होकर दिसंबर माह के अंत तक जारी रहेगा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वाबलंबन बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *