आज 10 मई

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगुवाई में पाकिस्तान द्वारा दरबार साहिब अमृतसर व पंजाब के गुरुद्वारों पर ड्रोन हमले का विरोध किया और देश के वीर सैनिकों के जान मॉल की सलामती के लिए गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुमटी नंबर 5 में अरदास की। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारा पर हमले पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकतों पर रोक नहीं लगाई ।तो वो दिन आने में अब समय नहीं की राजा रणजीत सिंह का राज्य लाहौर तक था

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा” *राष्टगान को पूर्ण करो,पंजाब _सिंध को भारत में विलय करो”*

।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,एम एल सी,अरुण पाठक,शिवराम सिंह, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा,हरजीत सिंह कालड़ा,हरविंदर सिंह लार्ड,सिमरन जीत सिंह,अजीत सिंह छाबड़ा,रविंदर सिंह सोनू, तरनजीत सिंह नामी,सिमरन कौर, हरमीत सिंह,प्रदीप भाटिया,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *