कानपुर
सड़क किनारे खड़ी तीन बसों में भीषण आग, मची अफरातफरी
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर में सड़क किनारे खड़ी तीन प्राइवेट बसों में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एक बस में लगी और देखते ही देखते उसने आसपास खड़ी अन्य दो बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों लेन पर ट्रैफिक रोक दिया गया।
दमकल की गाड़ियां भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि बसों में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बसों में आग कैसे लगी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
वही चकेरी पुलिस के अनुसार, घटना रात लगभग 9:00 बजे कृष्णा नगर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास हुई। नगर निगम के डंप किए गए कूड़े में आग लगने से यह बसों तक फैल गई। आग लगने वाली बसों का नंबर Up78dt9732, Up78dn2121 और Ar06c2205 है। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग बुझाई जा रही है और किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सामान्य ह
