#कानपुर नगर

 

*अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की कोर बैठक का आयोजन, जातिगत जनगणना में वैश्य समाज के सभी वर्गों को एकीकृत करने की मांग*

 

*सदस्यता अभियान चला कर अपनी एकजुट करने पर किया गया विचार विमर्श*

 

 

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की कोर कमेटी बैठक में आज प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों ने आने वाले समय में सरकार द्वारा शुरू कराई जाने वाली जातिगत जनगणना अभियान में हिसा लेते हुए वैश्य समाज के सभी वर्गों को एकीकृत करते हुए एकसाथ जुड़ने की बात कही । प्रदेश अध्यक्ष सुंदर हलवासिया ने बताया कि वैश्य समाज को एकजुट करने के लिए एक विशेष सदस्यता अभियान भी चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है इसके साथ ही एक देश एक चुनाव जैसे मुद्दों पर भी हम सरकार के साथ है और समाज के सभी लोगों को एकजुट करते हुए उन्हें भी इसकी आवश्यकता से परिचित करवाने का विचार किया जा रहा है ।

 

जातिगत जनगणना के फैसले पर मोदी सरकार को धन्यवाद प्रेषित करते हुए उन्होंने बताया कि देश में वैश्य समाज की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से भी अधिक है, जातिगत जनगणना होने के बाद हम अपनी हिस्सेदारी के अनुपात में सरकार में अपनी हिस्सेदारी की मांग करेंगे ।

 

वहीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और वैश्य समाज की प्रदेश कार्यकारी उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बताया कि आज वह आल इंडिया वैश्य सम्मेलन की बैठक में हिस्सा लेने आई है, उन्होंने निजी चैनलों और ओटीटी प्लेटफार्म पर चल रहे समाज की विचारधारा को दूषित करने वाले कार्यक्रमों पर सरकार की मंशा पर सवालिया निशान उठाते हुए इन्हें जल्द से जल्द बंद करने और भविष्य में दोबारा किसी भी प्रकार इस प्रकार के अभद्र कार्यक्रमों के चालू होने पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है । इसके साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति को दूषित करने वाले चलन को भी बंद करने की अपील करते हुए कहा कि शादी विवाह से पहले लीवइन में रहना, प्री वेडिंग शूट में अंतरंगता का प्रदर्शन करना ये सब हमारे समाज को दूषित कर रहा है । महिला आयोग ने इन सब चीजों पर संज्ञान लेते हुए इस तरह के चलन को बंद करने की मांग करी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *