
दीप सिनेमा के बेसमेंट में चल रहे कॉस्मो जिम
मादक पदार्थों की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा
कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर में स्थित दीप सिनेमा के बेसमेंट में चल रहे कॉस्मो जिम में मादक पदार्थों की सूचना मिलने पर एडीसीपी महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत ही छापा मारा।साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद भी है। और दीप सिनेमा के बेसमेंट में चल रहे कॉस्मो जिम के संचालक नौबस्ता के चंदीपुरवा निवासी लवी मिश्रा और गोविंद नगर के संकल्प गुलाटी भी हैं।
