कानपुर
पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या, पति हिरासत में
रविवार रात कानपुर के चौबेपुर कस्बे में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के बाहर रक्तरंजित हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की ईंट से कुचलकर हत्या की गई और फिर शव को छत से नीचे फेंक दिया गया।फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। महिला के मायके पक्ष ने पति संजय शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चलता आ रहा था और संजय शराब का आदी था।
