
दिनांक 12 मई 2025
*गौतम बुद्ध का जन्म व महापरिनिर्वाण दिवस पर सत्य धर्म संयम और शील तथा सम्यक संकल्प से परिवर्तन लाया जा सकता है*
*गौतम बुद्ध की नैतिकता और मार्गदर्शन नीतियों पर चलकर देश विश्व में अग्रणी भूमिका निभाने में सफल होगा*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर सोमवार भगवान गौतम बुद्ध का जन्म व महापरिनिर्वाण दिवस पर आज समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं पीडीए मिशन टीम के प्रमुखों का सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में अपराहन 3:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट परेड में आरंभ हुआ
सेमिनार का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
बुद्ध पूर्णिमा पर संत गौतम बुद्ध की नीतियों पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध सामाजिक सुधार तथा मानवता के प्रति जो सिद्धांत और नीतियां समाज को ढाई हजार साल पहले दी थी वह आज भी प्रासंगिक है और सम्यक हैं उनकी नीतियों से समाज सुधार तथा सौहार्द का जो अनुभूत हुआ है उससे एक नए सुधार की प्रेरणा मिली है जो अशोक सम्राट ने बुद्ध के अवशेषों को 84 हजार भाग बाटकर एशिया में बौद्ध धर्म का प्रचार कर नए संदेश की अनुभूती कराई थी
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में आगे कहा कि सत्य धर्म संयम और शील तथा सम्यक संकल्प से परिवर्तन लाया जा सकता है गौतम बुद्ध की नैतिकता और मार्गदर्शक नीतियों पर चलकर समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षित करके आगे बढ़कर विश्व में अग्रणी स्थान बनाया जा सकता है जो मानवता की सेवा से एकजुट के समन्वयक वाणी से एक सूत्र में जोड़कर समाज की व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में आगे कहा कि गौतम बुद्ध आदि शक्ति तथा महायोगी के साथ कर्मयोगी तथा समता समाज व समाज को जोड़ने के पुरोधा थे आज उनके सिद्धांतों पर चलकर प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं।।
सेमिनार में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला महासचिव संजय सिंह बंटी सेगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू नंदलाल जयसवाल आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर सत्यनारायण गहरवार फखरे आलम अंसारी परमजीत सिंह गंभीर दीपक खोटे शादाब आलम शिवकुमार बाल्मिक विनय गुप्ता मोहम्मद अरशद दद्दा मुमताज मंसूरी राजू पहलवान अंसारी राजेंद्र जयसवाल सौरभ सिंह सलमान शेख मंसूरी संजय निषाद जस्वेंद्र प्रताप निषाद उमा देवी एडवोकेट माही सिंह नवीन दीक्षित जितेंद्र यादव मुलायम सिंह यादव राजीव शर्मा मोहम्मद वसीक सोनू वर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
