कानपुर

 

कानपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत केडीए द्वारा भागीरथी जाह्नवी योजना के अंतर्गत आवंटित किए गए फ्लैटों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर फ्लैट वासी आक्रोशित हैं। इन फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है और कई परिवार यहां आकर बस भी गए हैं, लेकिन अब तक न तो बिजली की व्यवस्था की गई है और न ही पानी की सुविधा मुहैया कराई गई है।

गुरुवार को बड़ी संख्या में फ्लैट आवंटी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, नहीं तो वे लोग लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

फ्लैट वासियों ने बताया कि बिना मूलभूत सुविधाओं के रहना मुश्किल हो गया है। गर्मी के मौसम में बिजली-पानी की अनुपलब्धता ने स्थिति और भी गंभीर बना दी है।डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है और बहुत जल्द फ्लैटों में बिजली व पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *