कानपुर
समाजवादी युवजन सभा के द्वारा जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
भाजपा नेताओं द्वारा लगातार अमर्यादित आचरण एवं टिप्पणी के संबंध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी जान पर खेल के पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और उनके कई ठिकाने नेस्तानाबूद कर दिए। उसके बाद भी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा की हुई अभद्र टिप्पणी जो उन्होंने कहा कि सोफिया कुरेशी आतंकवादियों की बहन है। इस तरह का बयान देकर भाजपा मंत्री ने अपनी कुंठित मानसिकता को प्रदर्शित किया है और देश के भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया है। कुछ विवादित बयान और घटनाएं ऐसी हैं जो प्रदेश सरकार और देश सरकार को ध्यान में रखते हुए जिन पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। हालांकि राजस्थान के भाजपा मंत्री विजय शाह के ऊपर भाजपा सरकार द्वारा कार्यवाही कर उन्हें बर्खास्त किया गया। इसी कड़ी के चलते एक भाजपा विधायक ने भारत के सम्मान राष्ट्रध्वज से अपना मुँह पोछने की घटना को अंजाम दिया। इसके चलते समाजवादी योजन सभा के नगर अध्यक्ष फैसल महमूद अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी कार्यालय आए और उन्होंने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया और मैग करते हुये कहा कि इस मामले में सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई कर उनको दंडित किया जाए ।
