सिविल सिर्विसेज प्रतियोगितायें हेतु जिला, मण्डल, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम हुआ निर्धारित
कानपुर देहात 3 सितम्बर 2021
खेल निदेशालय उ0प्र0 द्वारा अखिल भारतीय सिविल सिर्विसेज प्रतियोगितायें हेतु जिला, मण्डल, प्रदेश स्तरीय का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सिविल सिर्विसेज चयन/ट्रायल जिला स्तर पर स्पोर्टस स्टेडियम माती कानपुर देहात में आयोजित किये जायेंगे तथा मण्डल स्तर पर चयन कानपुर नगर ग्रीनपार्क में आयोजित होंगे। मण्डल स्तर पर चयनित किये हुए सिविल सिर्विसेज खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय ट्रायल्य मे ंभेजा जायेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुएजिला क्रीडाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि टेनिस खेल प्रतियोगिता जिलास्तरीय ट्रायल्स की तिथि सितम्बर 2021 है, मण्डलस्तरीय ट्रायल की तिथि 10 सितम्बर है, प्रदेशस्तरीय ट्रायल्स की तिथि 13 व 14 सितंबर है तथा प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन स्थल प्रयागराज है। इसी प्रकार बालीबाल खेल प्रतियोगिता का प्रदेशस्तरीय ट्रायल्स का आयोजन स्थल अयोध्या है। इसी प्रकार तैराकी का मेरठ, बास्केटबाल का गोरखपुर, बैडमिन्टन का गोण्डा में, टेबुल-टेनिस का अलीगढ़ में, कबड्डी का अमेठी में, शतरंज का कानपुर, भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक का लखनऊ में, एथलेटिक्स का बरेली में, फुटबाल का उन्नाव में, कैरम का कानपुर में, ब्रिज का लखनऊ में, हॉकी का इटावा में, क्रिकेट का मैनपुरी में, कुश्ती का गोरखपुर में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में ओटोनोमस बॉडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी,(अध्यापक, सहायक अध्यापक आदि) भाग नही लेगे। जिला स्तर पर सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाडियों के विभाग के दृष्टिगत रखते हुए चयन/ट्रायल्स में सम्मिलित किया जायेगा।
2021-09-03
