टीवी की बीमारी से ग्रसित 15 बच्चों/मरीजों को विधायक जी ने लिया गोद

 

आज दिनांक 17 मई 2025 को जिला क्षयरोग नियंत्रण केन्द्र सिविल लाइनस में प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत, गोविन्द नगर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी द्वारा 15 क्षय रोगियों को, गोद लिया गया तथा उन्हें हाइ्र प्रोटीन युक्त पोषण पोटली वितरित की। विधायक जी के द्वारा पूर्व में भी 22 टी0बी0 मरीजों को,गोद लेकरपोषण पोटली आदि वितरित की थी,और लगातार उनकी मॉनिटरिंग करके, उनको संबंधित दवाई और सारे संसाधन उपलब्ध कराये। जिनमें से 17 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए हैं। इस अवसर पर जिला क्षयरोग नियंत्रण केन्द्र में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कानपुर मण्डल कानपुर डा0 संजू अग्रवाल तथा जिला क्षयरोग अधिकारी, डा0 सुबोध प्रकाश, कानपुर नगर सहित समस्त स्टाफ को प्रेरित किया कि आप लोग प्रत्येक गरीब बस्तियों में जाकर कैंप के माध्यम से टीवी मरीजों को खोजें और उक्त अभियान में गोविंद नगर विधानसभा को टीवी मुक्त विधानसभा बनाएं।इसके लिए हम लोग पूरी तरह आपको सहयोग करेंगे और गोविंद नगर की सभी 37 गरीब बस्तियों में उक्त कैंप का आयोजन किया जाएगा। और बस्तियों में जो भी बच्चे या मैरिज टीवी के मिलेंगे उन्हें स्वयं भी तथा क्षेत्र के और भी समाजसेवी लोगों को गोद दिलाया जाएगा।जिससे उन असहाय और गरीबों की मदद हो सके। जिससे मोदी जी के टीवी मुक्त अभियान 2025 तक के कार्य को भी ,पूर्ण करके ,गरीब जनता और जरूरतमंद को स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी द्वारा उपस्थित टी0बी0 मरीजों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह जनपद में चल रहे क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान देते रहेंगे। साथ ही उन्होंने क्षयरोगियों से अपील की वे समय से तथा पूर्ण ईलाज लेके स्वस्थ्य हो। तथा समाज के अन्य क्षयरोगी जो इलाज नहीं कर पा रहे है उनको भी सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं जैसे रूपया 1000/- प्रतिमाह निक्षय पोषण योजना के माध्यम से, मुफ्त इलाज, मुफ्त जांचे, के बारे में बताते हुए इलाज के लिए प्रेरित करें। और लोगों को समझाएं कि टीवी की बीमारी को छुपाए नहीं बल्कि निशुल्क जांच के माध्यम से बीमारी का इलाज कारण आशा बहुएं भी घर-घर जाकर लोगों में जागरूकता फैला रही है उसका लाभ ले।विधायक ने कहा कि,₹ 8 से 9 लाख रुपए तक की दवाई भी, उक्त बीमारी में निशुल्क सरकार की तरफ से देकर, मोदी जी टीवी के मरीज की बीमारी को पूर्णता ठीक करने के लिए अति संवेदनशील है

अन्त में माननीय विधायक जी द्वारा उपस्थित सभी स्टाफ को 2025 तक देश को क्षय मुक्त बनाने की शपथ दिलाईं।

उक्त कार्यक्रम में विधायक जी के साथ हर्षित चौहान आदि भी उपस्थित थे

-विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

17.05.25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *