आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने आतंक पर भारत की जीत का पर्व गोविंद नगर विधानसभा की भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली

यह तिरंगा यात्रा हरमिलाप स्कूल, दबौली मोड दुर्गा मंदिर सिंधी चौराहा रतनलाल नगर होती हुई गुजैनी तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी ब्लॉक पर समाप्त हुई, जो लगभग 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा थी। इस यात्रा में बूढ़े, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, आदि तिरंगा ध्वज हाथो में लेकर निकले।

विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में, हमारी भारतीय सेना ने जीत का परचम लहराकर हमारा सीना गर्व से ऊंचा कर दिया ।सेना के इस गौरवमयी क्षण के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर यह संदेश दिया कि हम सब आपके साथ हैं। और सैनिक ही हमारा सम्मान है

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि तिरंगा यात्रा दौरान वरिष्ठजनो ने अपने अपने घरों की छत पर चढ़कर पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि भारत माता की जय घोष और तिरंगे के सम्मान से गूंज उठा कानपुर सेवा की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफल सैन्य कार्रवाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय एकता महिला सशक्तिकरण और नागरिक जागरूकता का जीवंत उदाहरण बना कार्यकर्ताओं ने ध्वज को लेकर सड़कों पर राष्ट्र प्रेम का ज्वार ला दिया यात्रा की शुरुआत हर मिला स्कूल रतनलाल नगर से हुई और जैसे-जैसे यह आगे बढ़ी हजारों लोग जुड़ते चले गए।

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए एक सशक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया यात्रा में शामिल हुए युवाओं और बूढ़े बुजुर्गों ने तिरंगे की रक्षा और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, सेना को सलाम जैसे नारों से माहौल पूरी तरह देशभक्ति में डूबा हुआ नजर आया। यह आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा न केवल राजनीति में राष्ट्रवाद की भावना को जीवित रखे हुए हैं बल्कि हर भारतीय को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेषित कर रही है। यात्रा में सम्मिलित लोगों ने यह भी कहा कि सेना पर गर्व है तिरंगा हमारी शान है और देश के लिए हर त्याग स्वीकार है।

उक्त तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, दीपक सिंह, अनुपम मिश्रा, लालू गंगवानी, संतोष सिंह गुंजन वंदना शर्मा एवं देवेंद्र द्विवेदी नीरज गुप्ता पूनम कपूर, रंजीता पाठक, मनीष बाजपेई, कमलेश त्रिवेदी ,आरती त्रिपाठी ,मनोज सिंह, नीरज कुरील, नीरज बाजपेई, नीरज रक्सेल, अजीत श्रीवास्तव, सरदार हरविंदर सिंह, संतोष शुक्ला और राजू शर्मा, अवधेश सोनकर, अरविंद सिंह, किरन तिवारी, मन्नत मां, सुधा सिंह राजावत, कुसुम सविता, प्रियंका सिंह,सोनिया श्रीवास्तव,सुमन सक्सेना,शीलू त्रिपाठी, आदि लोग मौजूद रहे

विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

19/05/2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *