कानपुर

 

महाराजपुर थाना क्षेत्र के शीतल खेड़ा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृत युवक के जीजा ने गांव में ही रहने वाले एक परिवार पर अपना शक जताते हुए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के जीजा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई भी सुनवाई नहीं कर रही है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के शीतल खेड़ा में रहने वाले संजय ने बताया कि वह अपनी ससुराल में बीते कई वर्षों से रह रहा है। उसका साला गांव के ही राम कुमार के यहां गया हुआ था। राम कुमार के यहां एक समारोह था जिसमें शामिल होने के लिए युवक दिया हुआ था जब हम लोगों को जानकारी हुई की वह कहां है तब हम लोगों ने उसे रामकुमार के यहां से बरामद किया।रामकुमार के घर से युवक की डेड बॉडी मिली है डेड बॉडी में पैर में काफी गहरा जख्म का निशान है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उनकी पुलिस ने कोई जांच पड़ताल ना करके सीधे डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक युवक के जीजा संजय ने खुले तौर पर आरोप लगाया है कि युवक की हत्या करने में रामकुमार का हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *