कानपुर 19 मई

*अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत 21-22 मई को 17 जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन*

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष अभियान के अंतर्गत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 21 एवं 22 मई को क्षेत्र के सभी 17 जिलों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय टोली की बैठक के दौरान दी।

श्री पाल ने बताया कि इन संगोष्ठियों में प्रदेश नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में नामित किया है, जो संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे और अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों एवं प्रेरणा स्रोत व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे।

21 मई को होने वाली संगोष्ठियाँ एवं मुख्य अतिथि इस प्रकार रहेंगे:

*कानपुर दक्षिण जिला:* पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा

*कानपुर ग्रामीण जिला:* प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई

*औरैया जिला:* प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह

*फतेहपुर जिला:* क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल

*फर्रुखाबाद जिला:* प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह

*बांदा जिला:* राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद

*झांसी जिला:* महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता

22 मई को होने वाली संगोष्ठियाँ एवं मुख्य अतिथि इस प्रकार रहेंगे

*कानपुर उत्तर जिला:* विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा

*इटावा जिला:* प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह

*कन्नौज जिला:* प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी

 

*महोबा जिला:* महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी

*झांसी महानगर:* क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल

*ललितपुर जिला:* नीलिमा कटियार

*चित्रकूट जिला:* राजीव परीक्षा

*हमीरपुर जिला:* सुरेश अवस्थी

*जालौन जिला:* श्रीमती कलावती सिंह

 

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि यह संगोष्ठियाँ अहिल्याबाई होल्कर के महान योगदान को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में उनके विचारों को प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *