बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएन्जा) से बचाव सम्बन्धित तैयारियों की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 20.05.2025
आज उपरोक्त से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जनपद कानपुर नगर में निम्नलिखित कार्यवाही की गयी है।
1. पशुपालन विभाग द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से क्रमशः 10 एवं 60 सैम्पल सहित कुल 70 सर्विलान्स सैम्पल विशेष वाहक द्वारा आई०वी०आर०आई० इज्जत नगर बरेली प्रेषित किये गये हैं तथा पूर्व में 270 सर्विलान्स सैम्पल सहित कुल 340 सैम्पल भेजे जा चुके हैं।
2. पशुपालन विभाग के ग्रामीण क्षेत्र में 10 तथा शहरी क्षेत्र में 3 कुल 13 आर०आर०टी०टीम क्रियाशील हैं। कहीं भी अस्वाभाविक पक्षी मृत्यु एवं असामान्य स्थिति नही पायी गयी है।
3. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज एक भी मानव सीरम सैम्पल जाँच हेतु नही लिए गये है। इससे पूर्व 08 सर्विलान्स सीरम सैम्पल जाँच हेतु लिए जा चुके है। जिनकी रिपोर्ट अभी तक अप्राप्त है।
4. जिलाधिकारी महोदय द्वारा एवियन इन्फ्लूएन्जा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में 07 अपर नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कुल 11 प्रशासनिक दल बनाये गये हैं जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त, नगर निगम तथा पशुपालन विभाग के कार्मिक हैं जो इस हेतु प्रभावी कार्यवाही प्रचलित करा रहे हैं।
5. अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु व्यापक प्रबन्ध कर लेने की लिखित सूचना प्राप्त है।
6. पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन तथा वन विभाग जनपद कानपुर नगर में अपने-अपने अधिकारियों एवं कार्मिकों की तैनाती कर चुके हैं।
7. पशुपालन विभाग, प्राणी उद्यान कानपुर, पंचायतीराज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, वन विभाग, सिचांई तथा लोक निर्माण विभागों ने किसी भी आकस्मिकता के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार कर ली है।
8. स्थापित कन्ट्रौल रूम नम्बर निम्नवत हैं:- (अ) पशुपालन विभाग 0512-2535098
(ब) स्वास्थ्य विभाग 9395333671
9. जनपद में प्राप्त सूचना के अनुसार शहर या ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षियों की अस्वाभाविक मृत्यु नही हुई है। जनपद के किसी भी क्षेत्र में पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पाद के विपणन एवं आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबन्ध नही लगाया गया है।
20/5/25
(डा० आई०डी०एन०चतुर्वेदी) मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर।
