दौड़ लगाकर फिट रहने का संदेश

नेहरू युवा केंद्र कानपुर नगर द्वारा करवाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 (200 मीटर) का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका आस्था शुक्ला विकास खंड शिवराजपुर के द्वारा सेवा मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरी पूरा में करवाया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ दौड़ लगाकर फिट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान करवाने के पश्चात फिट इंडिया की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक श्री प्रभात कुमार सरोज जी, सह अध्यापक गण श्री सतीश चन्द्र जी, श्री प्रवीण प्रताप सिंह भदौरिया जी, डॉक्टर निशा सेंगर जी, श्री शाहिद खान जी, श्री कृष्ण गोपाल मिश्रा जी, श्री आदर्श कुमार मिश्रा जी,
श्री बृजभूषण जी, श्रीमती आभा शुक्ला जी, श्रीमती ममता पाल जी, श्री रणजीत जी, श्री राकेश कुमार मिश्र जी( लिपिक), प्रदीप कुमार अग्निहोत्री (परिचारक), प्रकाश ( परिचारक) का भरपूर सहयोग रहा। फिट इंडिया फ्रीडम रन में छात्र, छात्राओं ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनके नाम निम्नलिखित हैं।
छात्राओं में –
प्रथम स्थान – रीना
द्वितीय स्थान – छमा
तृतीय स्थान – लक्ष्मी
छात्रों में –
प्रथम स्थान – शिवा प्रभाकर
द्वितीय स्थान – सत्यम पाल
तृतीय स्थान – सुमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *