
आज कानपुर : भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा औरैया जिले में नव निर्मित मेडिकल कॉलेज का नामकरण पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया और योगी जी को हार्दिक बधाई दी गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष *प्रकाश पाल* जी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि देते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह निर्णय जनभावनाओं का सम्मान है। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय संस्कृति, सेवा और सुशासन की प्रतीक रही हैं। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश देगा।”
श्री पाल ने आगे कहा कि, “यह निर्णय केवल एक नामकरण नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली परंपराओं को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री जी का यह कदम जनमानस में अत्यंत उत्साह और गौरव की अनुभूति कराता है।”
इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी अनीता गुप्ता सुनील तिवारी पवन प्रताप सिंह मोहित सोनकर भूपेंद्र त्रिपाठी शिव कुमार मिश्रा पुष्पा तिवारी हर्ष द्विवेदी ऋषभ शुक्ला अमित परिहार अचल गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने इस निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
अनूप अवस्थी
मीडिया प्रभारी
