नगर निगम द्वारा जोनल कार्यालय जोन-2 कृष्णा नगर मे समाधान दिवस का हुआ आयोजन
कानपुर-आज दिनांक 4-09-21 को प्रातः 10:30 बजे महापौर व नगर आयुक्त द्वारा जोनल कार्यालय जोन-2 कृष्णा नगर मे समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय लोगो ने आकर अपनी-अपनी समस्याएं बताई, जिस पर महापौर व नगर आयुक्त द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए जिसमें अपर नगर आयुक्त द्वितीय, मुख्य अभियंता (सिविल), जोनल अधिकारी, जोनल अभियंता, जोनल स्वच्छ्ता अधिकारी, उद्यान अधीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थिति रहे

