कानपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में जन समस्याओं का ज्ञापन कोंग्रेसियो ने सार्वजनिक रूप से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगाया और प्रधानमंत्री से उन समस्याओं को दूर करने के मांग की। कांग्रेस नगर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नगर आगमन पर कांग्रेस ने उनसे मुलाकात करने के लिए जिलाधिकारी से समय की मांग की थी परंतु प्रशासन ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कोई भी समय नहीं दिया। इसी वजह से चलते कांग्रेसियों ने अपनी मांगों को उन तक पहुंचाने के लिए एक फोल्डिंग बनवाई और वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लगाई ताकि प्रशासनिक अफसरों के साथ-साथ आम जनता को भी मालूम हो सके कि शहर में जन समस्याएं व्याप्त है और प्रदेश सरकार उन समस्याओं की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। होल्डिंग के माध्यम से कांग्रेसियों ने मांग की है कि म्रत शुभम को शहीद का दर्जा दिया जाए ताकि उसके परिवार के साथ न्याय मिल सके।
