अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन के लिए ट्रैफिक को बदला जाएगा

कानपुर मेट्रो के बड़ा चौराहा पर अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन के लिए ट्रैफिक को बदला जाएगा. नवीन मार्केट के बाद बड़ा चौराहा दूसरा ऐसा स्थान है, जहां पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. मेट्रो प्रबंधन ने इसको लेकर लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।
मेट्रो के नवीन मार्केट अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण को लेकर यहां पर अभी भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू है।
अब यूपीएमआरसी, यातायात पुलिस के साथ बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करेगी. इसके लिए रविवार का दिन चुना गया है क्योंकि रविवार की छुट्टी की वजह से बड़ा चौराहा पर अपेक्षाकृत कम ट्रैफिक होता है. दोपहर 12 से शाम चार बजे तक यह डायवर्जन लागू होगा. बता दें कि बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन, ज़ेड स्क्वॉयर मॉल से डीसीबी बैंक के बीच प्रस्तावित है, इतनी दूरी में मेट्रो द्वारा बैरिकेडिंग की जाएगी।
फूलबाग़ की ओर आने वाले वाहन सीधे बड़ा चौराहा की ओर आ सकते हैं. इन वाहनों के लिए बैरिकेडिंग के समानान्तर लगभग 15 फ़ीट की जगह छोड़ी जाएगी. इस रास्ते में सिर्फ़ हल्के वाहन ही चल सकेंगे ।वहीं, नवीन मार्केट की ओर से आने वाले वाहन बड़ा चौराहा से बाईं ओर मुड़कर चेतना चौराहे और आयकर विभाग कार्यालय से होते हुए मेघदूत पहुँच सकते हैं. यह रास्ता टू-वे रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *