दुष्कर्म में असफल होने पर की थी चचेरी बहन की हत्या

कानपुर देहात के शिवली दुष्कर्म में असफल रहने पर चचेरे भाई ने मायके शिवली आई युवती की ईंट से हमलाकर व गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म व साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कन्नौज निवासी युवती (21) रक्षा बंधन पर शिवली के जवाहर नगर स्थित मायके आई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से सौ कदम दूर मकान की बाउंड्रीवाल के दूसरी तरफ पड़ा मिला था। मृतका के भाई ने चचेरे भाई मंगल पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने मौके पर जाकर पड़ताल की थी। उन्होंने पुलिस को गहराई से जांच कर वारदात का खुलासा करने का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *