कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में शनिवार देर रात दो थाना प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। बदलाव के तहत बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह को किदवई नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है और कोरोना सेल प्रभारी रहे अजय कुमार सेठ को बर्रा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना किदवई नगर के प्रभारी राजीव कुमार सिंह कानपुर आउटर जनपद में चले गए हैं।
2021-09-05
