कानपुर
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का है सपना, नशामुक्त हो भारत अपना
नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत अपराध मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर कार्यरत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी व भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 7/6/2025 को पार्टी के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर नगर के किदवई नगर के आयुर्वेदिक पार्क से एक विशाल नशामुक्ति जन जागरण यात्रा निकाली गयी व आम सभा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता एवं नगरवासी समाज को नशामुक्ति, मांसाहारमुक्ति का सन्देश देते हुए पार्टी की नशामुक्त कानपुर की अवधारणा को और मजबूती प्रदान की गयी। यह यात्रा आयुर्वेदिक पार्क, साइड नम्बर 1 किदवई नगर से प्रारंभ होकर बारादेवी, जूही, गौशाला व आयुर्वेदिक पार्क में समाप्त हुई।
यात्रा एवं आम सभा के मुख्य अतिथि एवं वक्ता भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए बताया की भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का लक्ष्य देश को नशा मुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त करना है, जिस लक्ष्य को लेकर पार्टी 13 साल से संकल्पित है और जिसके लाखो कार्यकर्ता देश स्तर पर नशामुक्त अभियान में लगे हुए है। वर्तमान में सभी अपराध की जड़ नशा है, जब नशामुक्त समाज का निर्माण होगा तभी अपराधमुक्त और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेश मिश्र जी ने बताया कि अपना कानपुर नगर क्रांतिकारियों कि कर्मभूमि रही है, तो हम आज कानपुर की भूमि से ही नशे के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति करनी होगी।
रैली में हजारो की संख्या में माताएं एवं बहने भी उपस्थित रहीं जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जनमानस तक पहुँचाया एवं कानपुरवासियों को बताया की जब होगा नारी का सम्मान, तभी बनेगा देश महान।
रैली और आमसभा में मुख्य रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजा अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह गौर , महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिनय गुप्ता जी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह एवं कानपुर नगर के पार्टी के जिलादद्यक्ष चंद्रेश सिंह जी एवं मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
