कानपुर 05 सितंबर दिल्ली के लाजपत नगर उपायुक्त कार्यालय में सिविल डिफेंस में कार्यरत 21 वर्ष युवती के साथ गैंगरेप कर दर्दनाक हत्या करने वालों को फाँसी देने, व मामले की सीबीसीआईडी जाँच कराने की मांग को लेकर एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन ने बड़ा चौराहा स्थित मुरारी लाल वाटिका में हाथों में फांसी का फंदा लेकर धरना देकर अपने गुस्से का इज़हार किया। इस दौरान
एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों में बलात्कारियों एंव सरकारों की लापरवाही के खिलाफ गुस्सा था हाथों मे तख्तियां लिए थे जिसमें दरिंदों को फाँसी दो, बलात्कारियों की एक सज़ा फाँसी, गुड़िया व दरिंदगी का शिकार सभी को इंसाफ दो, संसद के शीतकालीन सत्र में फाँसी का कानून बनाओं, पीड़ितों को इंसाफ दो, ऐसा तो न था हमारा देश, पुलिस की बलात्कार पर लगाम न लगाने वाले राज्यों की सरकार को बर्खास्त करों, फाँसी का कानून कब ?, अब बस!, लिखा था उनमे गुस्सा था वो ज़ोरदार नारेबाजी कर रहे थे।
धरने को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि दिल्ली के लाजपत नगर उपायुक्त कार्यालय में सिविल डिफेंस में कार्यरत 21 वर्ष की युवती (गुड़िया) के साथ गैंगरेप के बाद 26 अगस्त की रात फरीदाबाद के सूरजकुंड पाली रोड पर दर्दनाक तरह से उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया उस पर 50 से भी ज़्यादा बार चाकू से वार कर अंजाम दिया गया। घटना से देश की बेटियों की रुह कांप गयी पूरे देश मे इस ह्रदय को झंकझोर देने वाली मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ गम व गुस्सा है। मासूम व नाबालिग बच्चियों के साथ रेप पर फाँसी की सज़ा का कानून बनने के 3 साल से भी ज़्यादा समय गुज़र जाने के बाद भी उसका लागू न होना सरकार की नाकामी ही बयां करती है।
हाशमी ने कहा कुछ बिंदुओं पर सरकार कदम उठाये जिससे दरिंदों पर लगाम लग सकती है। बलात्कार के मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट देश के प्रत्येक जिले मे होना अति आवश्यक हो जिससे दरिंदों को जल्द से जल्द सज़ा मिले। पुलिस की जवाबदेही तय हो बेटियों को आत्मरक्षा के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर खुले। सिविल डिफेंस वालंटियर को जल्द न्याय मिले व जितने भी बलात्कार के गुनाहगार है उन्हे तत्काल फाँसी दी जाए। अगर ऐसे ही हालात रहे तो देश की कानून व्यवस्था कभी भी खराब हो सकती है।
धरना स्थल पर ही महामहिम राष्ट्रपति महोदय व माननीय गृह मंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस आयुक्त कानपुर के माध्यम से भेजा गया उपायुक्त ने पूरी बातों को ध्यानपूर्वक सुना व ज्ञापन को आज ही भेजने का भरोसा दिया।
धरने मे हयात ज़फर हाशमी,फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, उज़मा खान,शहाना नियाजी, नजमा बानों, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, रईस अन्सारी राजू, आसिफ कादरी, निजाम कुरैशी, हाजी इखलाक मिर्जा, शानू समाजवादी, आदिल कुरैशी, अज़ीज़ अहमद चिश्ती, सैय्यद सुहेल, आमिर जावेद, फहद जावेद, इमरान छंगा पठान,आसिफ इस्माइल, मोहम्मद ईशान, फैज़ान डीके, शहनावाज अन्सारी, मोहम्मद इलियास गोपी, अलतमश अन्सारी, फहद शब्बीर, फैज़ बेग, मोहम्मद आकिब, अब्दुल मसना, मोहम्मद फरीद, नदीम सिद्दीकी, शारिक, मुर्तजा खान, अरसालान, आदि लोग मौजूद थे।

2021-09-05
