श्रीमती शशि मिश्रा को जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा सम्मानित किया गया

जिलाधिकारी अपडेट 5 सितम्बर 2021 कानपुर नगर। आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती शशि मिश्रा को जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा सम्मानित किया गया. श्रीमती शशि मिश्रा कल्याणपुर विकासखंड के कटनी शंकरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय को अपनी गुणवत्ता के लिए कटरी के कान्वेंट के नाम से जाना जाता है। विगत वर्ष महानिदेशक बेसिक शिक्षा श्री विजय किरण आनंद जी के द्वारा भी विद्यालय का भ्रमण किया गया था । कटरी क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं के विद्यालय छोड़ने की दर पर प्रभावी नियंत्रण करने हेतु श्रीमती शशि मिश्रा को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत जा चुका है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपद के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी तथा शिक्षकों को भारत के महान राष्ट्रपति श्रीमती सर्वपल्ली राधाकृष्णन के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर नगर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *