डिप्टी सीएम ने कहा कोरोना गाइडलाइन का करें पालन

-कांग्रेस, सपा और बसपा का है किसान आंदोलन
-चार सौ करोड की योजनाओं का केशव प्रसाद ने किया लोकार्पण
-कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को किया छलने का कार्य
-डिप्टी सीएम ने कहा कोरोना गाइडलाइन का करें पालन

कानपुर- कांग्रेस ने अबतक किसानों के लिए कोई काम नहीं किया है। सिर्फ आपने शासनकाल में उन्हें छला है। आज भी सपा, बसपा और कांग्रेस किसान आंदोलन के सहारे राजनीति करने का काम कर रही है। रविवार को डिप्टी सीएम पनकी में योजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में अगर किसानों के लिए किसी ने कार्य किया है तो वह भाजपा।

वर्तमान समय में भी जो निर्णय केन्द्र या राज्य सरकार ले रही है वह सब किसानों के हितों में है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कोई ऐसा काम नहीं किया जो किसानों के हित में हो। अगर कोई भी ऐसा काम हुआ है तो बताएं। लेकिन जब अब अच्छे कार्य हो रहे है तो सभी पार्टियां किसानों की आड में राजनीति कर उन्हें भ्रमित कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने पीडब्लूडी की चार सौ करोड की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए अन्य योजनाओं की भी घोषणा की। मौर्य ने मंच के माध्यम से कहा कि अब अभियान चलाकर सभी रोडों को दुरूस्त किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने देखा कि कार्यक्रम में कुछ लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे है तो उन्हें सभी से कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

कोरोना फिर से अपने पैर पसारने का प्रयास कर रहा है। इसलिए जबतक देश से कोरोना समाप्त न हो जाएं मास्क का पालन करते रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम ने रीना चौबे, एकता यादव, गोपाल सिंह, संुदर लाल को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक उपेन्द्र पासवान और अरूण पाठक को भी शिक्षक होने के नाते सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन गोविंदनगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने किया। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिह सांगा, भगवती प्रसाद सागर, दक्षिण जिलाध्यक्ष डाक्टर बीना आर्या, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, विनोद शुक्ला व सुरेश अवस्थी सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *