एंकर – कानपुर के घाटमपुर में छ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म मामले में 24 घंटे से फरार आरोपी की देर रात रामसारी रोड पर घाटमपुर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपी युवक को देर रात घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस अभिरक्षा में युवक का उपचार जारी है।

मामले में घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पुलिस कि टीमें मासूम के दुष्कर्म के आरोपी युवक कल्लू उर्फ शिवम् की तलाश में लगी थी, देर रात सूचना मिली कि कल्लू रामसारी रोड के रास्ते भीतरगांव की ओर जा रहा है। पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस को देखकर 315 बोर के देशी तमंचे से पुलिस के ऊपर दो बार फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी युवक का कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार जारी है। जल्द उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जाएगा।

बताते चले कि घाटमपुर क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने बीती देर रात घाटमपुर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उनके छ वर्षीय बेटी को घर के सामने रहने वाला युवक चॉकलेट दिलाने के बहने घर से लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित मजार में ले गया। जहां पर युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शोर मचाने पर आरोपी ने मासूम के मुंह में पत्ते ठूंस दिए। इसके बाद सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। परिजन आनन फानन मासूम को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मासूम को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया था। कहां मासूम का उपचार जारी है। वही देर रात आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *