कानपुर

 

48 घंटे के लिए बंद हो जाएगा यमुना पुल, लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, जानिए कैसे रहेगा डायवर्जन

 

कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित क्षतिग्रस्त यमुना पुल की मरम्मत का कार्य अब कल सुबह से शुरू हो जाएगा।इसके चलते यमुना पुल से 48 घंटे के लिए वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया है। कार्य के चलते प्रत्येक सप्ताह शनिवार सुबह छह बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक पुल से आवागमन बिल्कुल बंद रहेगा।

और इसको लेकर पीएनसी ने हाईवे किनारे लोगों को जागरूक करने के लिए रूट डायवर्जन बोर्ड भी लगवा दिए हैं।साथ ही पुल की मरम्मत को लेकर कार्यदायी संस्था पीएनसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार से पुल लिफ्टिंग कर इसकी बीयरिंग बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।और 14 जून से 21 जुलाई तक चलने वाले इस कार्य में प्रत्येक शनिवार व रविवार को पुल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन दो दिनों में पुल से सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।और इसके अलावा महोबा की ओर से हमीरपुर, कानपुर जाने वाले वाहन कबरई से बांदा, चौडगरा एवं खन्ना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए कानपुर को प्रस्थान करेंगे।और कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन बांदा क्षेत्र से होते हुए कानपुर को जाएंगे।कस्बा मौदहा व सुमेरपुर से हमीरपुर व कानपुर की ओर जाने वाले वाहन कुरारा मार्ग से मनकी पुल व जुल्हूपुर मोड़ से कालपी मार्ग होते हुए कानपुर को जाएंगे।राठ, सरीला क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले छोटे बड़े वाहन उरई-जालौन मार्ग होते हुए कानपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।

यमुना पुल पर मरम्मत के लिए शनिवार व रविवार के दिन तय किए गए हैं। ऐसे में 14, 15, 28 व 29 जून के अलावा 5, 6, 12, 13, 19 व 20 जुलाई को पुल पर आवागमन बंद रहेगा।

साथ ही एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पुल की मरम्मत के दौरान वाहनों को निर्धारित रूटों से गुजारा जाएगा। मरम्मत के दौरान कोई भी वाहन पुल से नहीं गुजर सकेगा।

और शनिवार की शाम से रविवार की रात आठ बजे तक भारी वाहन लखनऊ नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था लखनऊ में पुलिस के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की वजह से की जा रही है।

और भारी वाहन रामादेवी चौराहा से चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, रायबरेली से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर गंतव्य के लिए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *