ब्यूरो चीफ भरत पांडे नेशनल न्यूज़ लाइव कानपुर
हिंदूवादी संगठन धर्मांतरण एवं लव जिहाद के प्रकरण के चलते दिखा अलर्ट: तासुब ने किया लड़की का ब्रेनवाश, लड़की ने परिवार को खिलाया नशीला पदार्थ
फतेहपुर का तासुब एक हिंदू लड़की को 1200 किलोमीटर दूर,ले जा रहा था अहमदाबाद
आपको बता दे कि पूरा मामला इस प्रकार से है कि फतेहपुर का रहने वाला तासुब एक हिंदू लड़की को 1200 किलोमीटर दूर अहमदाबाद लेकर जा रहा था, फतेहपुर से वह दोनों ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर पहुंचे मगर यहां पकड़े गए।अब पुलिस दोनों को फतेहपुर लेकर जा रही है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा हुआ बताया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया की लड़की ने इस साल दसवीं का एग्जाम पास किया है,जबकि लड़का पेसे से कबाड़ बेचने का काम करता है। 7 महीने के लव अफेयर के बाद, उसने लड़की का ब्रेनवास कर दिया,अब उसको लेकर अहमदाबाद जा रहा था। फतेहपुर से कोई डायरेक्ट ट्रेन नहीं , इसलिए दोनों बस से कानपुर पहुंचे थे। बताते चलें कि गुरुवार की रात 3:00 बजे दोनों जाकर झकरकटी बस अड्डे पहुंचे,यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी लड़की सहमी हुई थी, इसलिए उन्होंने पूछताछ की लड़के ने अपना नाम तासुब उर्फ ओवैस बताया,जबकि लड़की 15 साल की नाबालिक थी,ऐसे में दोनों को कर्नलगंज पुलिस के हवाले किया गया।उनके पास से अहमदाबाद की ट्रेन की टिकट भी मिली है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला फतेहपुर के कृष्ण विहार नगर का है, यहां रहने वाला 22 साल का युवक का तासुब कबाड़ बेचने का काम करता था, आरोप है कि उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर वह एक दसवीं की छात्रा को स्कूल कोचिंग जाते वक्त फॉलो करता था, धीरे-धीरे लड़की को लव अफेयर में फंसा लिया,लड़की के पिता अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाते हैं। जब उन्हें इस लव अफेयर का पता चला तो उन्होंने लड़के को रोक कर उसको डांटा, लड़की का पीछा करने को भी मना किया,इसके बाद लड़की को भी तासुब से मिलने से मना किया गया। आरोप है कि तासुब ने लड़की को तैयार किया कि, 12 जून की रात में हम घर छोड़कर भाग चलते हैं, उसने लड़की को इसके लिए कुछ नशीली गोलियां यह कह कर दी,की रात के खाने में मिलाकर परिवार वालों को खिला देना। लड़की ने ऐसा ही किया 12 जून की रात जब परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो गए तब लड़की रात में 1:30 बजे अपना सामान और पैसे लेकर बाहर आ गई,मोहल्ले के बाहर से लड़का उसको लेकर रोडवेज बस से कानपुर पहुंच गया। बस अड्डे पर उतरने के बाद युवक को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अहमदाबाद ट्रेन से जाना था इत्तेफाक से रात में 3:30 बजे बजरंग दल के एक पदाधिकारी यहां मौजूद थे,उनकी नजर इन दोनों पर पड़ी लड़की डरी हुई महसूस हुई,, लड़का बार-बार उसको कछ समझा रहा था ,इसलिए उन्होंने दोनों को रोका और परिवार के बारे पूछताछ करी तब मामले की जानकारी मिली। इस पूरे मामले में चुकी परिवार नशीली दवा खाने में खाकर सोता रहा,इसलिए जब शुक्रवार सुबह कानपुर पुलिस का कॉल पहुंचा तब उन्हें पता चला की बेटी मोहल्ले के ही तासुब के साथ भाग चुकी है,इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया माता-पिता और रिश्तेदार आनन फानन में कानपुर पहुंचे। पूरे मामले में पिता ने कहा कि शुक्र है कि हमारी बेटी मिल गई बड़ी अनहोनी होने से बच गई अब उसकी काउंसलिंग करेंगे,बेटी का ब्रेनवाश किया गया है।अहमदाबाद में न जाने हमारी बच्ची के साथ ताशुब क्या करता। यह लव जिहाद का मामला है।लड़के के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाएंगे।
