
आज कानपुर 15 जून
“राष्ट्र प्रथम” के मंत्र और “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के संकल्प के साथ मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रायपुरवा मंडल द्वारा संकल्प सभा का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी रायपुरवा मंडल द्वारा आज एक भव्य संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह सभा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक पूर्ण हुए 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखने हेतु आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेज़ गति से ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में अग्रसर है।
सभा की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने की एवं मंडल महामंत्री सूरज मिश्रा ने किया।
मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे जिला उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला,नवाब सिंह किशन लाल सुदर्शन एवं वरिष्ठ नेता दिलीप अवस्थी ने भी अपने विचार रखते हुए मोदी सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, पीएम आवास योजना आदि की सराहना की और इन योजनाओं के ज़मीनी लाभों को बताया।
संकल्प सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु 11 प्रमुख बिंदुओं पर सामूहिक रूप से शपथ ली। यह शपथ भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध, और तकनीकी रूप से सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
सभा में सूरज मिश्रा, देवांग शर्मा, विजय दुबे, संतोष सिंह, नीति बाजपेई, प्रीति साहू, धर्मेंद्र भट्ट समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
भाजपा रायपुरवा मंडल द्वारा इस प्रकार की जनजागरूकता सभाओं का आयोजन भविष्य में भी निरंतर किया जाएगा, जिससे जनमानस तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पहुँचाई जा सके।
गौरव पांडे
मंडल अध्यक्ष रायपुरवा
