आज 15 जून
*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की मंडलों की संकल्प सभा सम्पन्न*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के विभिन्न मंडलों की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हो जाने पर विभिन्न मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में नारा मऊ मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित व विधायक नीलिमा कटियार ने संकल्प सभा को संबोधित किया।सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा मोदी सरकार के इन 11 वर्षों के विकास को देखने के लिए हमको 11 वर्ष पहले जाना पड़ेगा कि आज के भारत और उस समय के भारत में क्या परिवर्तन आया क्या विकास हुआ आज चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो या गरीब कल्याण का चाहे हमारी सामरिक ताकत हो इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है।जिसमें भारत ने सिर्फ 3 दिन में पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों और उनके संरक्षण दाताओं को नेस्तनाबूत किया।इसके बाद सभा में संकल्प पत्र का वाचन हुआ और शपथ ली गई।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कानपुर उत्तर जिले के सभी 14 मंडलों में संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया।
नारा मऊ की सभा में मंडल अध्यक्ष शुभम दीक्षित, चंद्र मनी चौबे,टिंकू पटेल, जयकरण सिंह आदि उपस्थिति थे।
