प्रदेश अध्यक्ष ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कि समीक्षा बैठक

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोदी विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं जोनल प्रभारी शिव कुमार बेरिया के नेतृत्व में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी बैठक के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का फूल मालाओं से एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया मुख्य अतिथि ने मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी विधानसभाओं के प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष व सभी फ्रंटल अध्यक्षों से अलग-अलग संगठन पर एवं सेक्टर बुथ गठन की तीव्रता व पार्टी के प्रचार प्रसार पर समीक्षा की सुंदर लाल लोधी ने 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति का मंत्र संगठन के लोगों को बताया कि किस तरह से प्रसपा का हर कैंडिडेट अपनी-अपनी विधानसभा जीतेगा और कहां की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिस तरीके से कम समय में जनता के बीच जाकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के हर जनपद हर विधानसभा में गठन करके एक शानदार प्रदर्शन किया है और उसी तरीके से 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा का कैंडिडेट हर विधानसभा जीतेगा और उत्तर प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी जिस दल के साथ प्रसपा रहेगी उसी की सरकार 2022 के विधानसभा चुनाव में बनेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति राजपाल यादव राम प्रकाश मिश्रा अशोक यादव गोविंद त्रिपाठी महेंद्र,
सिंह यादव अबरार आलम खान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा प्रदेश महासचिव अशोक यादव गोविंद त्रिपाठी स्वामी सुधाकर त्रिपाठी प्रेम प्रकाश दुबे सरोज प्रजापति महेंद्र सिंह यादव डॉ. सत्येंद्र यादव रजनीश यादव जमील अहमद आशीष प्रजापति राम बहादुर पासवान आकाश प्रजापति , लोहिया वाहिनी ग्रामीण अध्यक्ष आनंद शुक्ला, सुषमा सिंह विष्णु सविता शशांक यादव अमित यादव मोना गौतम संतोष यादव सुभाष गौतम सुनील स्वर्णकार आदि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *