कानपुर :- अमरोहा जिले में आयोजित जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के इज्लास में जमीअत उलमा यूपी के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत (मरहूम) हज़रत मौलाना मतीनुल हक़ उसामा साहब कासमी रहमतुल्लाहि अलैह के जानशीन(उत्तराधिकारी) और जमीअत उलमा कानपुर के महासचिव हज़रत मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष बनाए गए। कार्यक्रम में आजमगढ़ के मौलाना अबदुर्रब आज़मी साहब को जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया।
जमीअत उलमा हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन साहब क़ासमी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना सैय्यद महमूद मदनी और पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आए जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश के जिलों के कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में ऐलान किया।
मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह कासमी को जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूरे प्रदेश विशेषकर मध्य उत्तर प्रदेश के जमीअत उलमा कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फतेहपुर, बांदा, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, महोबा और कौशांबी समेत स्थानीय यूनिटों के जिम्मेदारों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, जिसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। उधर जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बने मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह कासमी ने मुबारकबाद देते वाले जमीअत उलमा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और साथियों से मुलाकात और बातचीत के दौरान सभी का शुक्रिया अदा किया।
2021-09-05
