दर्जी भाइयों की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया के राष्ट्रीय महासचिव श्री ई० अहमद मुबीन बनाए गए । सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष फखरे कौम हाजी मोहम्मद नफीस इदरीसी ने 15 अगस्त को देश कि 75 वीं यौमे आजादी के मौके पर मीटिंग करके 23 वर्षों से बराबर तंजीम के जरिए कौम की खिदमत को अंजाम देने वाली उत्तर प्रदेश जिला हरदोई के ई० अहमद मूबीन इदरीसी को अंजुमन इदरीसिया का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। महासचिव बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश जिला कानपुर नगर के इदरीसी भाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई जिसमें खुशी जाहिर करने में मोइन इदरीसी, डॉ० शरीफ इदरीसी, पूर्व पार्षद व मोहम्मद वसीम इदरीसी, (पत्रकार) डॉ० मोहम्मद हाशिम इदरीसी, शब्बीर बाबू इदरीसी, मोहिब इदरीसी, मोहम्मद इदरीस इदरीसी, रिजवान साबरी इदरीसी, फैयाज इदरीसी, अकरम इदरीसी, जमीर इदरीसी, शहाबुद्दीन इदरीसी, इन्तेजार आलम इदरीसी, अमीनुद्दीन इदरीसी, ने अपनी-अपनी खुशी फूलों की मालाएं पहनाकर वह मिठाई खिलाकर जाहिर की।
2021-09-05
