*नगर आयुक्त ने सलिल विश्नोई के साथ गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क की पानी टंकी के कार्य का निरीक्षण करके अधिकारियों को शीघ्र सप्लाई शुरू करने का आदेश दिया 215 वर्ष पुरानी श्री जगन्नाथ रथयात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा मार्ग की समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश दिया*
आज दिनांक 23 जून 2025 को नगर आयुक्त श्री सुधीर कुमार ने विधायक सलिल विश्नोई एवं जल संस्थान के महाप्रबन्धक, नगर निगम के जोनल अधिकारी, जोनल अभियन्ता, स्वास्थ्य विभाग, केस्को के अधिकारियों के साथ फीलखाना में गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क स्थित पानी की टंकी के कार्य की प्रगति देखी व उपस्थित अधिकारियों से शीघ्र पानी की सप्लाई चालू करने को कहा।
*तत्पश्चात् आगामी 27 व 28 जून को निकलने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा मार्ग का नगर व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नयागंज चौराहे से तीनो जगन्नाथ मन्दिर से बादशाही नाका तक, का निरीक्षण कर अधिकारियों को गलियों और सड़कों की सफाई व पैचवर्क कराकर मार्ग के समतलीकरण कराने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को गलियों में लटकते बिजली के तारों को कसने और मार्ग प्रकाश-व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया*
रथयात्रा मार्ग जनरलगंज स्थित जगन्नाथ गली से रथयात्रा प्रारम्भ होकर काहूकोठी, नयागंज चौराहा, हूलागंज, भूसाटोली, नागेश्वर मन्दिर नयागंज चौराहा, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, शिवाला, संगम लाल मन्दिर, कमला टावर, लाठी मोहाल होकर जनरलगंज स्थित जगन्नाथ मन्दिर पर समाप्त होगी।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों सहित पार्षद अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, अभिषेक गुप्ता मोनू, दीपक शर्मा, रथयात्रा सहयोगी ज्ञानेन्द्र विश्नोई, नवाब सिंह, चन्द्रकान्त द्विवेदी, दीपक शुक्ला रोहित जायसवाल, सलीस बेग, वन्दे मातरम, एन.डी. तिवारी श्रीमती सन्ध्या मिश्रा, गोल्डन सिंह, रिचा सक्सेना, उज्जवल जायसवाल व गुरुनारायण गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
