हॉर्ट अटैक से मृत्यु के बाद भी केस्को संविदा कर्मचारी की पत्नि को अजीवन पेंशन जारी हुई
केस्को संविदा कर्मचारी की पत्नी को जारी हुई अजीवन पेंशन, मिला फंड से दो लाख 56 हजार रूपये का चेक
केस्को हावेसिटी के संविदा कर्मचारी मुकेश विश्वकर्मा की हॉर्ट अटैक से 2023 में मृत्यु हो गई थी जिसके बाद परिजन मुआवजे के लिए भटक रहे थे चूँकि केस्को कानपुर में काम करने वाली चाहत सिक्योरिटी गाजियाबाद में स्थित थी और आवेदन गाजियाबाद में ही करना था ऐसे में तीन बार स्पैलिंग मिसटेक की वजह से आवेदन निरस्त कर दिया गया था।
ऐसे में हावेसिटी के संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के पदाधिकारी विपिन लोहानी ने केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले के पास परिजनों को भेजा।
केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले जिला संयोजक टीयूसीसी ने ईपीएफ कमिश्नर उ0प्र0 उदय बख्शी से बातकर सीधे ईपीएफ कमिश्नर नोयडा गाजियाबाद से बात की।
ईपीएफ कमिश्नर नोयडा ने मृतक केस्को संविदा कर्मचारी मुकेश विश्वकर्मा की पत्नी काजल विश्वकर्मा को अजीवन पेंशन व फंड के 2 लाख 56 हजार की चेक आरटीजीएस की।
टीयूसीसी जिला संयोजक दिनेश सिंह भोले का पीडित केस्को संविदा परिजनों ने आभार व्यक्त किया मामले में दिनेश सिंह भोले ने कहा कि अभी पीडित परिजनों को बी0ओ0सी0 से 2 लाख 50 हजार व ईएसआई से 5 लाख रूपये और मिलेगें इसके लिए कार्यवाई संगठन की ओर से की जा रही है।
