ओवरलोड ट्रक पार्किंग करने के दौरान नाला धसा, 6 लोग बाल – बाल बचे

चकेरी – जाजमऊ के संजय नगर इलाके मे सोमवार सुबह 9:40 बजे ओवरलोड ट्रक सड़क के किनारे खड़ी कर रहा था उसी दौरान सड़क के बगल मे बना नाला धस गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक मे चालक, क्लीनर व 4 मजदूर बाल – बाल बच गए। अलीगढ़ निवासी ट्रक चालक ने बताया आगरा से कच्चा चमड़ा लादकर जाजमऊ की अलीड लेदर टेनरी आया हूं टेनरी के बाहर सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर रहा था तभी पीछे का बाया टायर नाले मे धस गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। क्लीनर आदिल के हाथ मे मामूली चोट आयी व चारो मजदूर बाल – बाल बच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *