10 साल के बाद भी क्रियान्वयन न किये जाने के विरोध में ज्ञापन
जिससे क्षेत्र की जनता पानी के लिए दर दर भटक रही है
कानपुर जलनिगम द्वारा J.N.N.U.R.M. परियोजना में पूरे क्षेत्र में अनेक टंकियों का निर्माण किया गया था। मैंने अपने कार्यकाल में अथक प्रयास से आप सभी लोगों और जलनिगम के अधिकारियों के सहयोग से अनेक टकियों में गंगाबैराज से पानी सप्लाई शुरू कराने में सफलता हासिल की है।परन्तु मेरे क्षेत्र का एक आखिरी वाई जिसकी टंकी में अबतक जलनिगम से सप्लाई नहीं पहुंच सकी है।वो झकरकटी क्षेत्र में स्थित है एवं लक्ष्मीपुरवा वार्ड उससे पूरी तरह से प्रभावित होता है।अतः इस वार्ड की गरीब जनता को पेयजल का अतिमहत्वपूर्ण संकट कायम हैं । जिसका सुधार सिर्फ और सिर्फ झकरकटी टंकी में जलनिगम की लाइन में जोड़कर के इसको क्रियान्वित करें जाने से संभव है।इस हेतु में अनेक बार शासन एवं प्रशासन में अनुरोध कर चुका हूं।जून 2020 में मैनें 13 दिन का हठयोग धरना हालसी रोड टंकी पर दिया था, उस दौरान भी मैंने इस टंकी के लिये अनेक अनुरोध किये थे ।और मेरे एजेंडा में यह टंकी भी शामिल थी।तबसे में जब भी जलकल, जलनिगम, नगरनिगम आदि अधिकारियों के साथ बैठता हूँ तो झकरकटी टंकी के विषय में भी चर्चा अवश्य करता हूँ।परन्तु खेद है की अब तक मुझे सिवा कोरे आश्वासनों के कुछ प्राप्त नहीं हो सका है ।कभी रोडकटिंग की समस्या बताई जाती हैं ।तो कभी बजट की समस्या ,कभी पी. डब्ल्यू. डी. का सहयोग नहीं मिलने की बात आती हैं, कभी नगर निगम का ।अतएव में मांग करता हूं इन सारे विभागों का सामन्जस्य बैठाकर के उक्त टंकी के संयोजन का कार्य तुरंत प्रारंभ किया जाये ।अन्यथा में उसके हेतु आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने को बाध्य होउंगा ।जिसकी परिणीति हठयोग आंदोलन के दद्वितीय चरण के रूप में भी हो सकती है ।
