*मुहर्रमुल हराम 1447 हिजरी का चांद नज़र आ गया*
*मर्कज़ी रोयते हिलाल कमेटी कानपुर का ऐलान*
कानपुर – आज 29 जिलहिज्जा 1446 बरोज़ जुमेरात कानपुर शहर व आसपास में आमतौर पर चांद देखा गया, इसलिए मजलिसे उलेमा की बैठक के बाद सदर मजलिस मौलाना मुफ्ती इक़बाल अहमद क़ासमी ने ऐलान किया कि 1 मुहर्रमुल हराम 1447 हिजरी 27 जून 2025 बरोज जुमा को होगी, और आशूरा (10 मुहर्रम) 6 जुलाई को होगी। बैठक में क़ाज़ी ए शहर हाफ़िज़ मामूर अहमद जामई, सादिक कमाल नक्शबंदी, मुफ्ती मुहम्मद माज़ क़ासमी, मौलाना मुहम्मद सुहैल अख्तर क़ासमी, हाफ़िज़ मुआविया उस्मान, खिताबुद्दीन नक्शबंदी व अन्य मौजूद थे।
