दिनांक 29 जून 2025
*संकल्प दिवस के रूप में 1 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्म दिवस पांचो विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ से मनाया जाएगा*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर 29 जून समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों फ्रंटल अध्यक्षो विधानसभा अध्यक्षों की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के जन्म दिवस की तैयारी के लिए एक आवश्यक बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे आरंभ हुई
बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बैठक में आए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों फ्रंटल अध्यक्षों विधानसभा अध्यक्षों से कहा कि आप सभी लोग नगर की गोविंद नगर सीसामऊ आर्य नगर किदवई नगर और कैंट सहित पांचो विधानसभा क्षेत्रो सहित अपने-अपने क्षेत्रों में मिष्ठान वितरण कर केक काटकर बड़े ही धूमधाम से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे इसके लिए आज से ही जन्म दिवस की तैयारी के लिए जरूरी दिशा निर्देश सभी को दिए
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पांचो विधानसभा क्षेत्रों में जन्म दिवस का कार्यक्रम होने के उपरांत 1 जुलाई 2025 को शाम 4:30 बजे सपा कार्यालय नवीन मार्केट में बड़े ही धूमधाम से केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया जाएगा नगर के सभी नेता और कार्यकर्ता सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में शाम 4:30 के बाद जन्म दिवस मनाने के लिए सादर आमंत्रित हैं
अंत मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माननीय रामगोपाल यादव जी का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से केक काट कर मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,शबाब अबरार,आनंद शुक्ला,महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर,परमवीर सिंह गंभीर,फकरे आलम अंसारी,रजत मिश्रा,सौरभ सिंह,शादाब खान,दीपक खोटे,अरमान खान,शिवकुमार बाल्मिक,सोनू वर्मा,जमालुद्दीन जुनैदी,आसिफ कादरी,मुमताज मंसूरी,आकाश यादव,अमित यादव, आसिफ खोखर,अजय यादव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।।
